राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,बिहार सरकार द्वारा 27 अप्रैल को निर्धारित एक दिवसीय निरीक्षण कार्य के लिए शेखोपुर सराय अंचल कार्यालय जिला बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार पहुंचे। बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शेखोपुर सराय अंचल कार्यालय में ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज, परिमार्जन, जल निकायों पर अतिक्रमण, लोक सेवाओं के अधिकार संबंधित अन्य कार्यो के निरीक्षण किया जाएगा। और विभाग द्वारा दिए गए इंस्पेक्शन फॉर्मेट में रिपोर्ट बनाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार को भेज दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान हल्का कर्मचारी अमीन आरटीपीएस सहित अन्य अंचल कर्मी में काफी मुस्तैद दिखे। लेकिन आज अंचल कर्मी और आरटीपीएस कर्मी द्वारा कोई भी कार्य को नहीं संपादित किया जा रहा था और आम लोग कार्यालय से लौट गए।वही

इस निरीक्षण कार्य के लिए चयनित पदाधिकारी अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार दोपहर के बाद अंचल कार्यालय पहुंचे।