शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांची गांव में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार साइबर क्रिमिनल सहित दो फरारियों को धर दबोचने में सफलता अर्जित की। छापामारी का नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की। पुलिस ने बताया कि दोनो गिरफ्तार फरारियों की तलाश पुलिस और कोर्ट को कई वर्षों से थी। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल पांची गांव के महेश प्रसाद का पुत्र शंकर कुमार है। जो मोबाइल धारकों से सस्ते दरों पर बैंक ऋण दिलाने के नाम पर ठगी किया करता था।
1 क्लिक में 1000₹ प्राप्त करे
लिंक के खुलते ही नीचे स्क्रॉल करें, धन्यवाद
2018 में इसके विरुद्ध एक साइबर क्राइम की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई थी। उक्त मामले में वह चार साल से फरार चल रहा था। हालांकि इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस कई बार इसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस को हाथ नहीं लग रहा था। उधर उसी गांव से दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे एक पति कारू महतो को पुलिस पकड़ने में सफलता अर्जित की। गिरफ्तार आरोपी पांची गांव निवासी प्यारे महतो का पुत्र है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पत्नी ने प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में इसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पांची गांव से गिरफ्तार दोनो फरार आरोपियों को पुलिस शनिवार को जेल भेज दी।