डीएम ने किया औचक निरीक्षण नरसिंहपुर के आँगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित थे मात्र तीन बच्चे
शेखपुरा के नए जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण आज भी जारी रहा। इस क्रम में बरबीघा प्रखंड के आगनबाड़ी केंद्र के नरसिंहपुर 139 के जाँच के क्रम में घोर अनिमितता व लापरवाही पाई गई। आगनबाड़ी केंद्र में मात्र 03 बच्चे उपस्थित थें। सहायिका सरिता देवी द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। शौचालय व पेयजल की कुव्यवस्था देखकर जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा असंतो व्यक्त किया गया। केंद्र को साफ-सुथरा करने का आदेश दिया गया। नरसिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहाँ पठन-पाठन व शिक्षकों की व्यवस्था पर जिलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रोष प्रकट किया गया। विद्यालय को सुव्यवस्थित हेतु कई निदेश दिए। आरटीपीएस केंद्र बरबीघा का निरीक्षण किये जिसमें भारी अनिमितता पाई गई। लंबित कार्यों की सूची देखकर जिलाधिकारी द्वारा उसे तुरंत व ससमय निष्पादित करने के लिए कर्मियों को चेतावनी दी गई। प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण करते समय पाया गया कि पूरे परिसर में गंदगी व्याप्त है, जिसे साफ करने का निदेश दिया गया। अंचलाधिकारी बरबीघा कार्यालय में पंजियों का संधारण सही ढंग से नहीं किये जाने के कारण इसमें सुधार लाने के लिए अंचलाधिकारी बरबीघा को सख्त हिदायत दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी बरबीघा को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सत्त अनुश्रवण करने को कहा गया। साथ ही सूचना पट पर रंग-रोगन व साफ-सफाई करने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया। इसकी जानकारी जिला सुचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी।
यहाँ पर हम जो जानकारी उपलब्ध करवाते है उसका मुख्य स्त्रोत इंटरनेट माध्यम है, हम किसी भी खबर की अपनी तरफ से पुष्टि नहीं करते है, पाठकों से अनुरोध है कि वह एकबार जानकारी को अफिशल माध्यम से प्रमाणित कर लें, इसमे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।