डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों से मिलकर सुनी समस्या किया ऑन स्पॉट निष्पादन
शेखपुरा से बड़ी ख़बर यह आ रही है की
कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में नए डीएम सावन कुमार ने पहला जनता दरबार लगाया। डीएम जनता दरबार में आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। जनता के द्वारा डीएम के समक्ष कई प्रकार की समस्या रखी गई। जमीन विवाद, अवैध तरीके से जमीन बिक्री, शिक्षक के लंबित वेतन भुगतान, गलत ढंग से इंद्रिरा आवास देना, एस॰ के॰आर॰ कॉलेज बरबीघा द्वारा सीएलसी नहीं देना, अवैध राशन कार्ड निर्गत करना, रैयती जमीन पर तालाब की खोदाई एवं मारपीट करना आदि है।
Dm सावन कुमार
डीएम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित
पदाधिकारियों को आवश्यक कार्य हेतु निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि हर सप्ताह प्रत्येक शुक्रवार को दिन के 11.00 बजे जनता की समस्या को सुनी जायेगी और उनका समाधान किया जायेगा। जनता दरबार में सभी अधिकारियों उपस्थित रहने को कहा गया है। जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, अपर समाहर्ता शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ परिवादी आदि उपस्थित थें।
यहाँ पर हम जो जानकारी उपलब्ध करवाते है उसका मुख्य स्त्रोत इंटरनेट माध्यम है, हम किसी भी खबर की अपनी तरफ से पुष्टि नहीं करते है, पाठकों से अनुरोध है कि वह एकबार जानकारी को अफिशल माध्यम से प्रमाणित कर लें, इसमे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।