• Sat. May 3rd, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित,बरबीघा विधायक ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

ByRajkamal

Jan 10, 2022

एक बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वे घर में ही आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना जांच में मुख्यमंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं।इसके अलावा विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य सरकार के मंत्रियों में अमरेंद्र प्रताप, शाहनवाज हुसैन, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मुकेश सहनी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना जांच में निगेटिव हो गये हैं, जिन्होंने चार जनवरी को अपने पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। वही जानकारी के बाद बरबीघा विधायक श्री सुदर्शन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना संक्रमण से जल्द उबरने की कामना की है। विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है-  बरबीघा विधायक के फेसबुक पेज से

माननीय मुख्यमंत्री  मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की  कामना करता हूं।साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

सीएमओ बिहार टि्वटर हैंडल से मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!