शेखपुरा-शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर नीमी गांव के पास जलजमाव की स्थिति
शेखोपुरसराय नगर पंचायत के नीमी गांव के पास शेखपुरा-शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर काफी दिनों से जल जमाव की स्थिति होने पर बरबीघा विधायक श्री सुदर्शन कुमार ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई है। बरबीघा विधायक ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यथाशीघ्र पथ निर्माण विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। नीमी गांव के पास शेखपुर शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर बर्षो से जल जमाव की स्थिति है, जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। और इस जलजमाव के कारण कई बार बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। कुछ दिन पहले सुदर्शन कुमार एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इसी मार्ग से आए थे। उसके बाद उन्होंने जलजमाव की स्थिति पर भारी नाराजगी जाहिर की थी। कई बार नीमी के ग्रामीणों द्वारा भी इस संबंध में शिकायत किया गया था। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाएं। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग द्वारा कहा गया कि अगले सप्ताह इस समस्या को दूर करने के संबंध में आवश्यक कार्य किया जाएगा। और बहुत जल्द जलजमाव की समस्या को दूर किया जाएगा।
Good day! I just wish to give you a huge thumbs up for your excellent information you have got here on this post. I am coming back to your blog for more soon. Good day! I just wish to give you a huge thumbs up for your excellent information you have got here on this post. I am coming back to your blog for more soon. נערות ליווי בקיסריה