• Sat. May 3rd, 2025

अंबारी गांव में भाई भाई के बीच जमीनी विवाद में गोलीबारी। देसी कट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

ByRajkamal

Jun 3, 2022

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंबारी गांव में भाई भाई के बीच जमीनी विवाद मे गोलीबारी की घटना घटी है। इस घटना में एक भाई बूंदी यादव के पैर में गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे पावापुरी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में इस्तेमाल होने वाला पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बूंदी यादव और दिनेश यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शुक्रवार के दिन दिनेश यादव ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दिया। बूंदी यादव के बाएं घुटने में गोली लग गई। घटना जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल-बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान दिनेश यादव के पुत्र मनीष कुमार एवं बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा दोनों के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस भी बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच-पड़ताल जारी है। वही गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के ऊपर शेखोपुर सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!