• Sat. May 3rd, 2025

घोर कलयुग:होली के दिन शराबी पुत्र ने पिता के ऊपर जानलेवा हमला किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByRajkamal

Mar 20, 2022

(अंबुज कुमार की खबर)

शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहब्बत पुर गांव से एक शराबी को होली के दिन गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को उस समय मोहब्बत पुर गांव से गिरफ्तार किया गया जब वह शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। इस सम्बंध में आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मोहब्बत गांव निवासी ब्रजेश कुमार के खिलाफ उसके पिता सुरेंद्र सिंह ने शेखोपुरसराय थाना को सूचना दिया और उनके द्वारा लिखित शिकायत भी किया गया है। जिसमे ब्रजेश कुमार के द्वारा शराब के नशे में अपने ही पिता सुरेंद्र सिंह के ऊपर कुदाली से हमला कर दिया जिसमें सुरेंद्र सिंह के बांह पर गहरा जख्म हो गया है। जिनका इलाज स्थानीय डॉक्टर से कराया गया। वही शेखोपुरसराय पुलिस द्वारा गिरफ्तार ब्रजेश को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!